“गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अहमदाबाद विमान हादसे में निधन हो गया है। गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने उनके निधन पर दुख जताया है।”
दिनाँक 12/06/2025 नई दिल्ली
अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का AI171 विमान मेघानीनगर IGP परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके में एयर इंडिया का यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।
इस विमान में 242 यात्री, 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर सवार थे। अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत हो गई है। गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने इस पर दुख जताया है।


