अहमदाबाद विमान हादसा: पूर्व सीएम रूपाणी का अंतिम संस्कार आज

“अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।”

दिनाँक 16/06/2025 नई दिल्ली

अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी। उनका शव रविवार को पहचान के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। इसके बाद चार्टर्ड प्लेन से राजकोट ले जाया जाएगा। दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार होगा।

गृह मंत्री अमित शाह भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। गुजरात सरकार ने आज एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

बताया गया है कि विजय रूपाणी एअर इंडिया के बोइंग 787 विमान से अहमदाबाद से लंदन अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में अब तक 80 शवों की पहचान हो चुकी है, जिनमें से 33 शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

More From Author

एयर इंडिया के सभी बोइंग 787 विमानों की तत्काल जांच शुरू

भारत ने इज़राइल और ईरान में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइज़री