J&K में एक रहस्यमय बीमारी से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। क्या यह न्यूरोटॉक्सिन्स के कारण हो सकता है?
“जम्मू-कश्मीर में राजौरी ज़िले का बड़हाल गांव एक रहस्यमय बीमारी की वजह से सुर्ख़ियों में है“
दिनाँक 26/01/2025 नई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के एक गांव में पिछले डेढ़ महीने में एक रहस्यमय बीमारी से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें से 12 बच्चे भी हैं। बीमारी की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय अधिकारी न्यूरोटॉक्सिन्स के माध्यम से फैलने की संभावना बता रहे हैं।
इसके पहले, गांव में बीमारी से पीड़ित लोगों में बुखार, गले में दर्द, उल्टी और डायरिया जैसे लक्षण आने लगे थे। बाद में कुछ लोगों की अचानक मौत हो गई, जिसने लोगों में डर और चिंता का माहौल पैदा किया।
सरकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बीमारी को संक्रामक नहीं माना है, लेकिन वे इस मामले की जांच में जुटे हैं। उन्होंने कंटेनमेंट ज़ोन घोषित कर दिया है और संबंधित लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा, बड़हाल गांव में सभी लोगों को स्थानीय झरने से पानी लेने से भी रोक लगा दी गई है।
