रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने की ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की वकालत
दिनाँक 17/04/2025 नई दिल्ली
रांची, 15 अप्रैल:
रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रांची स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में आयोजित एक संगोष्ठी में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ यानी एक राष्ट्र, एक चुनाव की जोरदार वकालत की। इस विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर देश में एक साथ चुनाव कराए जाएं, तो इससे समय और संसाधनों की काफी बचत होगी।
उन्होंने बताया कि बार-बार चुनाव होने से बार-बार आचार संहिता लागू हो जाती है, जिससे विकास कार्यों पर असर पड़ता है। अगर एक साथ चुनाव होंगे, तो न सिर्फ खर्च बचेगा बल्कि सभी काम भी बिना रुकावट के पूरे हो सकेंगे।
संजय सेठ ने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों को गंभीरता से विचार करना चाहिए, क्योंकि ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ से देश का सर्वांगीण विकास संभव है।
