प्रधानमंत्री मोदी ने दी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं। हर्ष और उल्लास से भरा यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करने के साथ ही देशवासियों की एकता के रंग को और प्रगाढ़ करे, यही कामना है।”
दिनाँक 14/03/2025 नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होली के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं। यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और उमंग लाए, और देशवासियों की एकता को और मजबूत करे, यही मेरी कामना है।”
प्रधानमंत्री का यह संदेश लोगों को खूब पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देशभर में होली का उत्साह देखा जा रहा है, लोग रंगों के इस त्योहार को खुशी और उमंग के साथ मना रहे हैं।
