बिहार : नीतीश कुमार का 74वां जन्मदिन, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

दिनाँक 02/03/2025 नई दिल्ली

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 74 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में राज्य ने विकास की ओर कदम बढ़ाया है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ और लंबा जीवन दें।”

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “आपके नेतृत्व में बिहार में एनडीए सुशासन और जनकल्याण का प्रतीक बना है। आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शुभकामनाएं दीं और कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “माता जानकी से उनके सुखी और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना” की।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद समेत कई अन्य नेताओं ने भी नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना की।

More From Author

उत्तराखंड हिमस्खलन: 57 मजदूर फंसे, 33 को बचाया गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली में 15 साल पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन, स्मॉग गन और क्लाउड सीडिंग पर जोर