संभल: जामा मस्जिद के पास चौकी निर्माण में महिलाओं ने किया श्रमदान, इसे बताया सौभाग्यशाली क्षण

“समाज सेविका दीपा वार्ष्णेय ने खुशी जताई और कहा कि पुलिस चौकी बनने से महिलाओं को सुरक्षा का अहसास होगा, जिससे वे खुद को सुरक्षित महसूस करेंगी”

दिनाँक 28/12/2024 नई दिल्ली

संभल, उत्तर प्रदेश: शाही जामा मस्जिद के पास बन रही नई पुलिस चौकी के निर्माण में शनिवार को महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाओं ने श्रमदान करते हुए ईंटें उठाईं, कंक्रीट डाला और अन्य कामों में मदद की। यहां तक कि बुजुर्ग महिलाएं भी पूरे उत्साह के साथ इस कार्य में शामिल हुईं।

समाज सेविका दीपा वार्ष्णेय ने खुशी जताई और कहा कि पुलिस चौकी बनने से महिलाओं को सुरक्षा का अहसास होगा, जिससे वे खुद को सुरक्षित महसूस करेंगी। श्रमदान में शामिल माधुरी गुप्ता ने कहा कि इस शुभ काम में योगदान देना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने इस मौके पर सभी का सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया।

महिलाओं ने श्रमदान के दौरान “जय श्री राम” के नारे लगाए, जो उनके उत्साह और समाज में एकता की भावना को दिखाता है। इस मौके पर पंडित शोभित शास्त्री ने पूजा-अर्चना कराई और मंत्रोच्चारण किया। महिलाओं ने न केवल मेहनत से योगदान दिया, बल्कि चौकी बनने से इलाके में शांति और सुरक्षा बेहतर होने की उम्मीद भी जताई।

More From Author

दिल्ली महिला सम्मान योजना पर रोक से नाराज केजरीवाल, LG और BJP-कांग्रेस पर साधा निशाना

पुतिन ने अज़रबैजान विमान दुर्घटना पर मांगी माफी, कहा – दुखद था हादसा