पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, दिल्ली AIIMS में ली आखिरी सांसे

“तबीयत बिगड़ने के बाद देर शाम उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह 92 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे”

दिनाँक 26/12/2024 नई दिल्ली

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।डॉ. सिंह लंबे समय से बीमार थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। उनका जन्म 26 सितंबर 1932 को गाह (अब पाकिस्तान) में हुआ था। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ाई की और अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की।

साल 2004 से 2014 तक वे दो बार भारत के प्रधानमंत्री रहे। 2006 में उनकी दूसरी बाईपास सर्जरी हुई थी। कोविड के दौरान संक्रमित होने के बाद से उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही थी। गुरुवार रात करीब 8 बजे उन्हें AIIMS लाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।डॉ. मनमोहन सिंह को उनके शांत और सरल स्वभाव के लिए हमेशा याद किया जाएगा। वे भारत के बड़े अर्थशास्त्रियों में से एक थे और 1985-87 के बीच भारतीय योजना आयोग के प्रमुख भी रहे।

More From Author

आतिशी का आरोप: प्रवेश वर्मा के आवास पर महिलाओं को बांटे जा रहे पैसे, BJP नेता ने दिया जवाब

किसानों का आंदोलन तेज, 30 दिसंबर को पंजाब बंद का ऐलान, सिर्फ आपातकालीन सेवाएं रहेंगी जारी