“अमित शाह ने संविधान पर चर्चा करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा देश के भले के लिए ही संशोधन किए हैं। शाह ने यह भी बताया कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने मॉडल यूसीसी तैयार किया है, जिसे विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद सभी राज्यों में लागू किया जाएगा। इसके साथ ही, उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने मुस्लिम पर्सनल लॉ से तुष्टिकरण की शुरुआत की”
दिनाँक 18/12/2024 नई दिल्ली
अमित शाह ने संविधान पर चर्चा करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संविधान में संशोधन केवल अपनी सत्ता बनाए रखने के लिए किए। शाह ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मुस्लिम पर्सनल लॉ का समर्थन कर तुष्टिकरण की शुरुआत की। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर पर्सनल लॉ जरूरी है, तो फिर अपराधों के लिए क्यों नहीं इसे लागू किया जाता?
शाह ने कहा कि भाजपा ने जो भी संशोधन किए, वो देश के भले के लिए थे। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने मॉडल यूसीसी तैयार किया है, जिसे विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद सभी राज्यों में लागू किया जाएगा।इसके अलावा, शाह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह मुस्लिमों को धर्म के आधार पर आरक्षण देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन भाजपा ऐसा होने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि आरक्षण का सही रूप और सीमा तय किया जाना चाहिए और इस मामले में भाजपा सदन में हमेशा इसका विरोध करेगी।
शाह ने यह भी कहा कि समय के साथ देश, समाज और कानून में बदलाव जरूरी है।








