महाराष्ट्र सरकार का कैबिनेट विस्तार: फडणवीस सरकार में नए मंत्रियों ने ली शपथ
“महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 21 दिन बाद, रविवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी सरकार का कैबिनेट विस्तार किया। इस विस्तार में 30 से ज्यादा मंत्रियों ने शपथ ली”
दिनाँक 15/12/2024 नई दिल्ली
महाराष्ट्र में महायुति सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार नागपुर में हुआ, जिसमें नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। 1991 के बाद यह पहली बार था जब नागपुर में कैबिनेट का विस्तार हुआ। शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा देर शाम तक होने की संभावना है।
भाजपा के मंत्री:
चंद्रशेखर बावनकुले, राधाकृष्ण विखे पाटिल, चंद्रकांत पाटिल, गिरीश महाजन, गणेश नाइक, मंगल प्रभात लोढ़ा, पंकजा मुंडे, आशीष शेलार, शिवेंद्र सिंह भोसले, नितेश राणे, आकाश फुंडकर समेत 20 से अधिक विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।
एनसीपी (अजित पवार गुट):
हसन मुश्रिफ, धनंजय मुंडे, अदिति तटकरे, नरहरी झिरवाल, मकरंद जाधव पाटील समेत 8 विधायकों को मंत्री बनाया गया।
शिवसेना (शिंदे गुट):
गुलाबराव पाटिल, दादा भुसे, संजय राठौड़, उदय सामंत, शंभुराज देसाई, संजय शिरसाट, प्रताप सरनाईक, भरत गोगावले, और प्रकाश आबिटकर समेत 9 विधायकों को कैबिनेट में जगह मिली।
यह विस्तार महाराष्ट्र की सरकार को स्थिरता और शक्ति देने के लिए किया गया है, जिसमें तीनों दलों के विधायकों को अहम जिम्मेदारी दी गई।
