Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

Parliament Diary : लोकसभा में विदेश मंत्री का बयान: भारत-चीन संबंध और तेल क्षेत्र विधेयक पारित

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में 13 और 14 दिसंबर को संविधान पर चर्चा होने की सूचना देते हुए मंगलवार को कहा कि यदि सदन की कार्यवाही बाधित रही तो शनिवार और रविवार को भी बैठक होगी”

दिनाँक 03/12/2024

नई दिल्ली : संसद के शीतकालीन सत्र में आज का दिन खास रहा क्योंकि लंबे समय बाद दोनों सदनों में कामकाज हुआ। इससे पहले, शीतकालीन सत्र के शुरुआती छह दिन हंगामे की भेंट चढ़ गए थे और कोई चर्चा या कामकाज नहीं हो सका था।

हालांकि आज भी शुरुआत में विपक्ष ने हंगामा किया, लेकिन इसके बावजूद सदन की कार्यवाही जारी रही। राज्यसभा ने तेल क्षेत्र (नियमन एवं विकास) संशोधन विधेयक 2024 को मंजूरी दे दी। वहीं, लोकसभा में विदेश मंत्री ने भारत-चीन संबंधों पर बयान दिया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों को जानकारी दी कि 13 और 14 दिसंबर को संविधान पर चर्चा की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर सदन की कार्यवाही बाधित होती है, तो शनिवार और रविवार को भी बैठकें आयोजित की जा सकती हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के संभल में पिछले दिनों हुई हिंसा को ‘सोची-समझी साजिश’ करार देते हुए मंगलवार को लोकसभा में मांग की कि घटना के लिए जिम्मेदार पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को निलंबित किया जाए और उन पर हत्या का मुकदमा चलाया जाए।