“धनतेरस का पावन त्योहार इस बार 29 अक्टूबर 2024, मंगलवार के दिन मनाया जाएगा”
धनतेरस पर मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने का विधान होता है। कहते हैं इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में कभी भी आर्थिक समस्या नहीं आती है। धनतेरस की पूजा के दौरान आप मां लक्ष्मी को मिश्री, नारियल और मौसमी फलों का भोग लगा सकते हैं। नारियल में आप उनके लिए नारियल की बर्फी भी बना सकते हैं,धनतेरस का पावन त्योहार इस बार 29 अक्टूबर 2024, मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन केवल सोने चांदी या आभूषणों की खरीदारी ही नहीं बल्कि भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा अर्चना करने का भी विधान हैं,
जिनकी पूजा करने से घर में सुख, शांति, समृद्धि आती है। धनतेरस की पूजा में भोग का भी विशेष महत्व होता हैं। मां लक्ष्मी को उनके प्रिय भोग अर्पित किए जाते हैं। तो वहीं, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि को भी उनके पसंदीदा भोग अर्पित करने से वह अति प्रसन्न होते हैं। ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कि धनतेरस के मौके पर आपको इन तीनों देवी देवताओं को क्या अर्पित करना चाहिए
कौन सा भोग लगाएं और कैसे बनाएं:-
2 कप ताजा कद्दूकस किया हुआ नारियल
1 कप चीनी
1/2 कप दूध
1/4 चम्मच इलायची पाउडर
1 चम्मच घी
बादाम या पिस्ता (सजावट के लिए)











