अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ टीएमसी सरकार पर किए तीखे हमले और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आलोचना की.
“अमित शाह ने बांग्लादेश से हो रही अवैध घुसपैठ को लेकर कहा कि पश्चिम बंगाल में शांति तभी संभव है जब इस घुसपैठ पर रोक नहीं लगेगी”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को बांग्लादेश से हो रही अवैध घुसपैठ को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में शांति तभी संभव है जब इस घुसपैठ पर रोक लगेगी. उन्होंने दावा किया कि 2026 में अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो अवैध घुसपैठ पर नियंत्रण लगाया जाए.
अमित शाह पेट्रापोल भूमि बंदरगाह पर नए यात्री टर्मिनल भवन और कार्गो गेट का उद्घाटन करने पहुंचे थे. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर तीखे हमले किए और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आलोचना की. शाह ने राज्य के लोगों से 2026 में राजनीतिक बदलाव की मांग की, ताकि राज्य में स्थाई शांति स्थापित की जा सके.
