RSS महासचिव दत्तात्रेय होसबले ने “बंटेंगे तो कटेंगे”,RSS का समर्थन करते हुए कहा, होसबले ने बांग्लादेश के हिंदुओं को भी दिया संदेश
“उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान ‘हिंदू कटेंगे तो बंटेंगे’ का समर्थन करते हुए कहा कि यदि हिंदू समाज एकता में नहीं रहेगा, तो समाज में टूटन की स्थिति पैदा हो सकती है”
RSS राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबले ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भारत सरकार की प्रतिबद्धता को लेकर अपना समर्थन जताया है. उनका कहना है कि हिंदू समुदाय को बांग्लादेश में ही रहना चाहिए और उन्हें वहां से पलायन नहीं करना चाहिए. होसबले ने यह भी कहा कि 1947 में बांग्लादेश का यह क्षेत्र भारत से अलग हुआ था और 1971 में यह पाकिस्तान से स्वतंत्र होकर एक नया देश बना, जिसमें भारत की महत्वपूर्ण भूमिका थी. उस क्षेत्र का हमारे इतिहास में योगदान और हिंदू राष्ट्र के रूप में उसकी महत्ता भी उल्लेखनीय है, इसलिए हिंदुओं की सुरक्षा का आश्वासन मिलना चाहिए.
