बेंगलुरु इमारत हादसे पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने व्यक्त की संवेदना
“बेंगलुरु में एक इमारत हादसे पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने संवेदना व्यक्त की है । साथ ही मृतकाें के परिजनों और घायलों काे अनुग्रह राशि प्रदान करने की घाेषणा की है”
नई दिल्ली 24/10/2024
बेंगलुरु में एक निर्माणाधीन इमारत के अचानक जमींदोज हो जाने के कारण हुई मजदूरों की मौत पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपनी संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया । पोस्ट में प्रधानमंत्री कार्यालय ने प्रधानमंत्री की ओर से लिखा, “बेंगलुरु में एक इमारत गिरने से हुई लोगों की मौत से दुखी हूं।
मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द ठीक हो जाएं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में से 2 लाख रुपये अनुग्रह राशि प्रदान किए जाएंगे। घायलों को एक लाख रुपये दिये जायेंगे”।
