भारतीय स्टेट बैंक द्वारा गया के गांधी मैदान में दो दिवसीय “मेगा लोन मेला” का हुआ आयोजन

“मेला में 15 स्टॉल लगाए गए हैं। जिसमें सर्वाधिक कार लोन का काउंटर, होम लोन के लिए बिल्डर और सरकारी योजनाओं से संबंधित लोन प्रदान करने के साथ-साथ जमा एवं निकासी का भी स्टॉल लगाया गया है”

गया, 22 अक्टूबर (पीबीएनएस) : भारतीय स्टेट बैंक द्वारा गया के गांधी मैदान में दो दिवसीय मेगा लोन मेला का आयोजन किया गया। 22 और 23 अक्टूबर 2024 को आयोजित मेगा लोन मेला का उद्घाटन भारतीय स्टेट बैंक प्रशासनिक कार्यालय के उप महाप्रबंधक विश्व रंजन आचार्य ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। श्री आचार्य ने मेला में लगाए गए सभी काउंटरों का निरीक्षण के उपरांत कहा की एसबीआई भारत का सबसे बड़ा बैंक है। इसके कस्टमर भी सबसे अधिक हैं। उन्हीं कस्टमर को सुविधा प्रदान करने के लिए गया में दो दिवसीय मेगा लोन मेला का आयोजन किया गया है।

उन्होंने बताया कि मेला में 15 स्टॉल लगाए गए हैं। जिसमें सर्वाधिक कार लोन का काउंटर, होम लोन के लिए बिल्डर और सरकारी योजनाओं से संबंधित लोन प्रदान करने के साथ-साथ जमा एवं निकासी का भी स्टॉल लगाया गया है। उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य है की इच्छुक ग्राहक जो बैंक के नियमानुसार डॉक्यूमेंट जमा करने के उपरांत ऑन द स्पॉट लोन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस निःशुल्क है। श्री आचार्य ने गया और इसके आसपास के लोगों को लोन मेला का लाभ उठाने के लिए अपील किया।  मेला में उपस्थित प्रमुख डीलरों में मगध् मोटर्स ( टाटा), APR महिंद्रा, Budha टोयोटा, Lumbini हुंडई, Karlo Arena मारुती,  Karlo Nexa, DMC Arena, Solutions Honda, आदि उपस्थित हैं।

भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा govt sponsored loan, PMFME, PMEGP, SUI, MUDRA LOAN, PM VISHWAKARMA, साथ ही सामाजिक सुरक्षा स्कीम का भी स्टाल लगाया है। इस अवसर पर सभी शाखा प्रबंधक, मुख्य प्रबंधक तथा सहायक महाप्रबंधक उपस्थित रहे।  वाईट – विश्व रंजन आचार्य SBI उप महाप्रबंधक प्रशासनिक कार्यालय गया।