“MIPCOM 2024: इंडिया पवेलियन में प्रसार भारती की विशेष भूमिका”
फ्रांस, 22 अक्टूबर:
सूचना- प्रसारण मंत्रालय और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय फ्रांस के कान शहर में MIPCOM (संचार कार्यक्रमों का अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार) 2024 में इंडिया पवेलियन का उद्घाटन करने के लिए एकजुट हुए। समारोह में प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी, तेलंगाना सरकार के विशेष मुख्य सचिव जयेश रंजन और फ्रांस के मार्सिले में भारत के वाणिज्य दूत रूपज्योति ब्रह्मा कारजी उपस्थित रहे।
इस मौके पर एक मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा। इंडिया पवेलियन में प्रसार भारती विशेष भूमिका निभा रहा है। प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी अंग्रेजी वैश्विक समाचार चैनल दूरदर्शन (डीडी) इंडिया का प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने यूरोप और लैटिन अमेरिका में सार्वजनिक प्रसारकों के साथ चैनल के विस्तार करने के प्रयासों पर प्रकाश डाला।











