छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पुलगांव में हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

“दुर्ग जिले में हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत”

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पुलगांव में हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना पुलगांव थाना क्षेत्र के सीएम मेडिकल कॉलेज रोड पर मांडले ढाबा के पास आज सुबह हुई। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाईक को टक्कर मार दी, जिससे एक महिला, एक बच्चे और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो साल की एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है,

जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बड़ी संख्या में आक्रोशित लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया है। पुलिस और प्रशासन की टीम की समझाइश के बाद लोगों ने चक्काजाम समाप्त किया।