“प्रदेश सरकार 115 करोड़ रुपये खर्च करेगी। मुख्यमंत्री ने बहुमंजिला आवास और प्रशासनिक भवन के रख रखाव के लिये एक हजार 380 करोड़ रुपये के कॉरपस फंड की भी घोषणा की”
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आज लखनऊ में पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के वर्दी भत्ते में 70 प्रतिशत की वृद्धि के साथ-साथ बैरक में रहने वाले आरक्षियों के आवास भत्ते में 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी सहित अन्य मदों के लिये अगले वित्तीय वर्ष के बजट में दस करोड़ रुपये की वृद्धि की घोषणा की। इन सभी पर प्रदेश सरकार 115 करोड़ रुपये खर्च करेगी। मुख्यमंत्री ने बहुमंजिला आवास और प्रशासनिक भवन के रख रखाव के लिये एक हजार 380 करोड़ रुपये के कॉरपस फंड की भी घोषणा की है।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने पुलिस शहीद स्मारक पर दिवंगत पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने कर्तव्य पालन करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। इस दौरान उन्होंने शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को सम्मानित भी किया। इसी क्रम में प्रदेशभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन कर शहीद पुलिसकर्मियों को याद किया गया।






