“प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने यहां आरजे शंकर नेत्र अस्पताल का उद्घाटन किया और प्रदर्शनी का अवलोकन किया”
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने यहां आरजे शंकर नेत्र अस्पताल का उद्घाटन किया और प्रदर्शनी का अवलोकन किया। आरजे शंकर नेत्र अस्पताल का उद्देश्य व्यापक नेत्र देखभाल सेवाएं प्रदान करना है। पीएम मोदी वाराणसी समेत देशभर से जुड़ी स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, धर्म, पर्यटन से रोजगार, आवास, विमानन की 6611.18 करोड़ रुपये की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री वाराणसी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण व नए टर्मिनल भवन की नींव भी रखेंगे।











