दिल्ली के रोहिणी इलाके में धमाका, आसपास के घरों के शीशे टूटे

“दिल्ली के रोहिणी इलाके में बडा धमाका हुआ । धमाके की तीव्रता इतनी थी की आसपास के घरों के शीशे टूटे भी टूट गए”

नई दिल्ली 20/10/2024

 दिल्ली के रोहिणी जिले के प्रशांत विहार इलाके में CRPF स्कूल के बाहर धमाके की खबर है। धमाके के तुरंत बाद धुएं का एक बड़ा गुबार उठता देखा गया, जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए। सुबह करीब 7:50 बजे दमकल विभाग को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद 2 दमकल गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया।  मामले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को सील कराया गया ।

धमाके की आवाज इतनी तेज थी की आसपास की दुकान के शीशे टूट गए । फिलहाल पुलिस के साथ स्पेशल सेल और NSG की टीम घटनास्थल पर मौजूद है जाे धमाके के कारणों की जांच में जुट गई है। घटनास्थल पर CRPF के अधिकारी भी मौजूद हैं ।