Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

जम्मू-कश्मीर: 16 अक्टूबर को सीएम पद की शपथ लेंगे उमर अब्दुल्ला

“उमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर में नई सरकार बनाने का न्योता मिला है। वे 16 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे”

नई दिल्ली, अक्टूबर 14: 

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को नई सरकार के गठन के लिए औपचारिक न्योता दिया है। उमर अब्दुल्ला 16 अक्टूबर को श्रीनगर में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

हाल ही में संपन्न जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत हासिल किया है, जिसके बाद उमर अब्दुल्ला को गठबंधन का नेता चुना गया। 

उमर अब्दुल्ला ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर जानकारी देते हुए लिखा

, “मुझे एलजी मनोज सिन्हा जी के प्रधान सचिव से सरकार बनाने का न्योता देने वाली चिट्ठी मिली है।” 

उमर अब्दुल्ला ने 11 अक्टूबर को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात कर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। यह चुनाव अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद का पहला विधानसभा चुनाव था।