“गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को हरियाणा भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है”
भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को हरियाणा भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। दोनों नेता राज्य के मुख्यमंत्री चयन के लिए होनो वाली बैठक में शामिल होंगे। पार्टी ने जम्मू-कश्मीर भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पर्यटन ग्राम-लाड़पुरा खास, निवाड़ी-अच्छी खबर केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर मध्य प्रदेश के तीन पर्यटन ग्रामों को सम्मानित किया है जिसमें निवाड़ी जिले की ओरछा का ग्राम लाडपुरा खास भी शामिल है।











