Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

अखिलेश यादव ने घर के बाहर ही किया जेपी की मूर्ति पर माल्यार्पण

“समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सुबह जेपीएनआईसी सेंटर गोमती नगर लखनऊ पर जाकर जयप्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण”

जय प्रकाश नारायण जयंती पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण को लेकर लखनऊ में सियासी हंगामा मचा हुआ है। अखिलेश यादव को जेपी सेंटर जाने से रोक दिया गया तो सपा प्रमुख ने अपने आवास के बाहर ही लोक नायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सपा प्रमुख ने पार्टी कार्यकर्ताओं के नारे के बीच जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। दरअसल,  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सुबह जेपीएनआईसी सेंटर गोमती नगर लखनऊ पर जाकर जयप्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण करने का प्रोग्राम अनुमति के लिए भेजा था। लेकिन एलडीए द्वारा निर्माण कार्य जारी होने तथा बरसात का मौसम होने के कारण सांप बिच्छू निकलने आदि के खतरे को देखते हुए अखिलेश यादव को जेपी एनआईसी सेंटर जाने से मना किया है।

इसको लेकर एलडीए ने जेपी एनआईसी सेंटर जाने वाले रास्ते पर टीन शेड की बैरिकेडिंग लगा दी गई है। इसके विरोध में अखिलेश यादव के आवास के सामने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सैकड़ो कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। अखिलेश यादव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण की जयंती के दिन JPNIC के म्यूजियम में  जाकर उनकी जयंती मनाते हैं लेकिन पता नहीं क्या कारण है कि आज सरकार हमें रोक रही है। माल्यार्पण नहीं करने दे रही है। भाजपा ने हर अच्छा काम रोका है लेकिन आज हम लोग सड़क पर खड़े होकर अगर जयप्रकाश नारायण को याद भी कर रहे हैं तो ये सरकार हमें रोकना चाहती है कि हम माल्यार्पण न करें लेकिन हम लोगों ने यहां सड़क पर ही माल्यार्पण कर दिया।