किसानों से कृषि मंत्री का सीधा संवाद: समस्याओं पर चर्चा

“केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 10 राज्यों के किसान प्रतिनिधियों से बैठक की, जहां कृषि सुधार और समस्याओं के समाधान के लिए सार्थक चर्चा हुई”

नई दिल्ली, 07 अक्टूबर: 

सोमवार को 10 राज्यों के किसान संगठनों के प्रतिनिधियों और किसानों ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। बैठक के बाद, केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि किसानों के साथ की गई चर्चा बहुत सार्थक रही। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि क्षेत्र की स्थिति सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। 

शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते देश के विभिन्न राज्यों के किसानों से मुलाकात करते हैं ताकि सीधा संवाद स्थापित किया जा सके। उनका उद्देश्य किसानों की समस्याओं को समझना और समाधान ढूंढना है।