पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त जारी, उत्तराखंड के 7 लाख 98 हजार 38 लाभार्थी किसान हुए लाभान्वित

“देश भर में नौ करोड़ चार लाख से अधिक किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि का प्रत्यक्ष वित्तीय लाभ मिला”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पीएम-किसान योजना की 18वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश भर में नौ करोड़ चार लाख से अधिक किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि का प्रत्यक्ष वित्तीय लाभ मिला है। उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज प्रदेश के 7 लाख 98 हजार 38 लाभार्थी किसान परिवारों को 169 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की गई। श्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की आय दुगनी करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।  गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए की दर से प्रत्यक्ष आय सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

 Dehradun, October 5,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पीएम-किसान योजना की 18वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश भर में नौ करोड़ चार लाख से अधिक किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि का प्रत्यक्ष वित्तीय लाभ मिला है। उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज प्रदेश के 7 लाख 98 हजार 38 लाभार्थी किसान परिवारों को 169 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की गई। श्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की आय दुगनी करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। 

 गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए की दर से प्रत्यक्ष आय सहायता उपलब्ध कराई जाती है।