सिर्फ 33 साल की उम्र में दिल्ली का मुख्यमंत्री बने थे ये कद्दावर नेता, आज तक नहीं टूटा रिकॉर्ड

नई दिल्ली: दिल्ली की राजनीतिक इतिहास में सबसे कम उम्र में मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड आज भी चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव के नाम है। 1952 में सिर्फ 33 साल की उम्र में दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभालने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्म प्रकाश का यह रिकॉर्ड आज तक नहीं टूट पाया है।

चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव का जन्म 1918 में हुआ था और उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी। अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत में ही उन्होंने बड़ी सफलता हासिल की और जब दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिला था, तब वे राजधानी के पहले मुख्यमंत्री बने। उनके नेतृत्व में दिल्ली के विकास की नींव रखी गई।

हालांकि, दिल्ली में अब तक कई मुख्यमंत्री आए और गए, लेकिन आज तक कोई भी नेता इतनी कम उम्र में मुख्यमंत्री पद हासिल नहीं कर पाया है। हाल ही में आम आदमी पार्टी ने 43 वर्षीय आतिशी को मुख्यमंत्री पद का उत्तराधिकारी चुना है, जो दिल्ली की दूसरी सबसे कम उम्र की मुख्यमंत्री होंगी, लेकिन ब्रह्म प्रकाश यादव का रिकॉर्ड अब भी बरकरार है।

(स्रोत: दिल्ली सरकार के ऐतिहासिक रिकॉर्ड)