Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

लखनऊः यूपी ने 2029-30 तक गरीबी मुक्त राज्य बनने का रखा लक्ष्य- सीएम योगी

दिनाँक 16/08/2025 नई दिल्ली

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को 2030 तक गरीबी मुक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान का सम्मान करते हुए राज्य को विकास की राह पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

सीएम योगी ने बताया कि प्रदेश में वन क्षेत्रफल बढ़ा है, जो पर्यावरण संरक्षण की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश के विजन के तहत 12 प्रमुख सेक्टरों की पहचान की है। इसके लिए 500 बुद्धिजीवियों और आम जनता से सुझाव लिए जाएंगे। हर जिले से तीन और राज्य स्तर पर तीन बेहतरीन सुझावों को सम्मानित किया जाएगा।

किसानों और महिलाओं के लिए योजनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को उन्नत बीज और मुफ्त बिजली जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर शोध के लिए एक विशेष योजना शुरू होगी। मिशन शक्ति अभियान को और मजबूत किया जा रहा है और यूपी पुलिस में महिलाओं की भागीदारी 20% तक बढ़ाई जा रही है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री कृषक आपदा योजना और वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में पीड़ित परिवारों को 4 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा भी की गई।