अर्जुन तेंदुलकर की सगाई, जानें कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हन सानिया चंडोक

दिनाँक 13/08/2025 नई दिल्ली

पूर्व भारतीय कप्तान और ‘भारत रत्न’ सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक से सगाई कर ली है। सानिया मुंबई के जाने-माने व्यवसायी रवि घई की पोती हैं। घई परिवार इंटरकांटिनेंटल होटल और आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी का मालिक है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सगाई समारोह में दोनों परिवारों और करीबी दोस्तों ने हिस्सा लिया। 25 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं और आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं।

सानिया चंडोक मुंबई के बड़े कारोबारी परिवार से हैं और अपनी निजी जिंदगी को लेकर कम सुर्खियों में रहती हैं।

More From Author

सिंधु जल संधि पर भुट्टो के बयान पर मिथुन चक्रवर्ती की कड़ी चेतावनी

राहुल गांधी ने दिखाया वीडियो, जिसमें ‘जिंदा’ लोगों को वोटर लिस्ट में मृत बताया गया