अमित शाह ने सहकारिता मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक की अध्यक्षता
Updated on 08/05/2025
दिनाँक 06/08/2025 नई दिल्ली
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को सहकारिता मंत्रालय की संसदीय परामर्शदात्री समिति की दूसरी बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सहकारिता क्षेत्र से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने अपने सुझाव और विचार साझा किए, जिससे सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक का उद्देश्य सहकारिता से जुड़े कामों में सुधार और जमीनी स्तर पर सहकारिता संस्थाओं को सशक्त बनाना था।
