कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
दिनाँक 26/07/2025 नई दिल्ली
बाड़मेर : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन के वार मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद और सेना के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
इस मौके पर सेना के अधिकारियों, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना, जनप्रतिनिधियों और अनेक गणमान्य नागरिकों ने शहीदों की वीरता और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सभी ने राष्ट्र की रक्षा में शहीद हुए जवानों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को उन वीर जवानों की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने 1999 में देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे।
