Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

गाजियाबाद के दीपक कुमार ने माउंट एवरेस्ट फतह कर फहराया तिरंगा, सेना और एनसीसी कैडेट्स ने भी लिया हिस्सा

दिनाँक 24/06/2025 नई दिल्ली

गाजियाबाद, 23 जून : गाजियाबाद के जलालाबाद गांव के दीपक कुमार ने देश का नाम रोशन करते हुए माउंट एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा फहराया। दीपक भारतीय थल सेना में हवलदार हैं और सेना की पर्वतारोहण टीम का हिस्सा भी हैं।

दीपक इससे पहले भी दुनिया की 6 सबसे ऊंची पर्वत चोटियों पर तिरंगा लहरा चुके हैं। इस बार उनके साथ एनसीसी के 10 कैडेट्स ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया।

उन्होंने बताया कि यह पूरी यात्रा करीब 2 महीने में पूरी हुई, और 15 मई से 18 मई के बीच तड़के सुबह 3:30 बजे एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा फहराया गया। दीपक की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।