Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: सुबह 4 बजे से दौड़ेगी दिल्ली मेट्रो

दिनाँक 19/06/2025 नई दिल्ली

देशभर में 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। दिल्ली में भी कई जगहों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोगों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो ने खास व्यवस्था की है।

DMRC ने जानकारी दी है कि 21 जून 2025 को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू कर दी जाएंगी। यह जानकारी गुरुवार देर शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) के ज़रिए दी गई।

DMRC ने बताया कि योग दिवस पर सभी मेट्रो लाइनों पर सुबह 4 बजे से 30-30 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी। इसके बाद नियमित समय सारणी के अनुसार मेट्रो सेवाएं जारी रहेंगी।इस कदम का मकसद योग के लिए निकलने वाले लोगों को समय पर और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है।