Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

Mahindra की 2025 में चार नई SUV लॉन्च, दो इलेक्ट्रिक भी शामिल

दिनाँक 12/06/2025 नई दिल्ली

देश की मशहूर ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा इस साल भारतीय बाजार में चार नई SUVs लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने 2030 तक कुल 23 नई गाड़ियाँ लॉन्च करने का प्लान तैयार किया है, जिसमें पेट्रोल-डीजल, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड गाड़ियाँ शामिल होंगी। इसी कड़ी में ये चार SUV 2025 में सड़कों पर नजर आएंगी।

जल्द आएगी Mahindra XUV3XO EV

महिंद्रा की पहली इलेक्ट्रिक SUV XUV3XO EV कुछ महीनों में लॉन्च हो सकती है। यह गाड़ी मौजूदा पेट्रोल मॉडल से थोड़ी अलग दिखेगी। इसमें नया ग्रिल, बड़ा एयर इनटेक और खास एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे। इसमें 35kWh की बैटरी और एक इलेक्ट्रिक मोटर होने की उम्मीद है। इसकी पूरी जानकारी लॉन्च के वक्त सामने आएगी।

XEV 9e के छह नए वेरिएंट भी होंगे लॉन्च

महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक SUV XEV 9e को छह नए वेरिएंट में पेश करेगी। इनमें 59kWh और 79kWh बैटरी पैक वाले ऑप्शन मिलेंगे। इससे ग्राहकों को कीमत और बैटरी के हिसाब से अलग-अलग विकल्प मिल सकेंगे। इन वेरिएंट्स को भी जल्द बाजार में उतारा जाएगा।

15 अगस्त को आएगी नई Bolero Neo

महिंद्रा की पॉपुलर SUV Bolero Neo का नया फेसलिफ्ट वर्जन 15 अगस्त 2025 को लॉन्च होगा। इसमें नया बॉडी डिज़ाइन, उभरे हुए व्हील आर्च, फ्रेश डोर डिज़ाइन और बड़े 5-स्पोक अलॉय व्हील्स मिलेंगे। इसके इंटीरियर में भी कई बड़े बदलाव होंगे। इसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन होगा, जो 100 बीएचपी की पावर देगा।

साल के अंत तक लॉन्च होगी Mahindra XEV 7e

महिंद्रा की एक और इलेक्ट्रिक SUV XEV 7e भी 2025 के आखिर तक लॉन्च हो सकती है। इसमें ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, डुअल-टोन इंटीरियर, 16-स्पीकर वाला Harman Kardon साउंड सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इसे 59kWh और 79kWh बैटरी ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर बड़ा फोकस

महिंद्रा की रणनीति से साफ है कि कंपनी अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर खास फोकस कर रही है। इस साल लॉन्च होने वाली चार SUV में से दो पूरी तरह इलेक्ट्रिक होंगी, जबकि एक पॉपुलर डीजल SUV का नया वर्जन है।