Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

“भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका त्याग और समर्पण देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।”

नई दिल्ली, 9 जून : आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा —
“स्वतंत्रता संग्राम के महानायक भगवान बिरसा मुंडा जी को उनके बलिदान दिवस पर आदरपूर्वक श्रद्धांजलि।”

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनका त्याग और बलिदान हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।

पीएम मोदी के अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने भी सोशल मीडिया पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के लिए प्रेरणा का प्रतीक रहे हैं और उनके बलिदान दिवस पर देशभर में उन्हें सम्मान और श्रद्धा के साथ याद किया जा रहा है।