Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

देश में 4026 एक्टिव कोविड केस, स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क

दिनाँक 03/06/2025 नई दिल्ली

नई दिल्ली : देश में एक बार फिर कोविड के मामलों में हल्की बढ़ोतरी देखी जा रही है। फिलहाल 4026 एक्टिव केस हैं। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि ज्यादातर मामले हल्के लक्षण वाले हैं और घर पर ही इलाज किया जा सकता है।

मंत्रालय ने बताया कि कोविड की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सभी राज्यों को अलर्ट पर रखा गया है। अभी सबसे ज्यादा मामले केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र से आ रहे हैं। सभी सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग भी कराई जा रही है ताकि नए वेरिएंट पर नजर रखी जा सके।

स्वास्थ्य मंत्रालय की अपील
स्वास्थ्य मंत्रालय और डॉक्टरों ने लोगों से घबराने की बजाय सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर हाई रिस्क ग्रुप (बुजुर्ग, पहले से बीमार लोग) को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

ये सावधानियां जरूर अपनाएं:

  • बार-बार साबुन से हाथ धोएं।
  • साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें।
  • हल्की सर्दी, खांसी या बुखार हो तो डॉक्टर की सलाह लें।