Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी शुभकामनाएं

दिनाँक 11/05/2025 नई दिल्ली

नई दिल्ली, 11 मई 2025 — राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (X) पर संदेश जारी कर कहा कि यह दिन उन वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और तकनीशियनों को सलाम करने का है, जो नई तकनीक बनाकर देश और समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं।

रक्षा मंत्री ने अपने संदेश में 1998 में पोखरण परमाणु परीक्षण की सफलता को भी याद किया और कहा कि वह भारत के इतिहास में एक बेहद अहम और निर्णायक क्षण था। राजनाथ सिंह ने देश के वैज्ञानिकों के अद्भुत योगदान पर गर्व जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया और देश की प्रौद्योगिकी ताकत को लगातार मजबूत करने की अपील की।