भारतीय सेना के सम्मान में कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा
दिनाँक 09/05/2025 नई दिल्ली
रायपुर, 09 मई 2025 — छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आज भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली। राजधानी रायपुर में यह यात्रा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कालीबाड़ी चौक से जयस्तंभ चौक तक निकाली गई। इस अवसर पर दीपक बैज ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा का मकसद देश के वीर सैनिकों की बहादुरी और शौर्य को सलाम करना है।
इस यात्रा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित कई वरिष्ठ नेता और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इसी तरह प्रदेश के अन्य जिलों में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट किया।
