दक्षिण सूडान में विमान दुर्घटना में 20 लोगों की मौत, एक भारतीय भी शामिल
“इस दुर्घटना में चीनी और भारतीय नागरिक भी थे। पहले 18 लोगों की मौत की खबर थी, लेकिन बाद में पुष्टि हुई कि दो और यात्री मर गए और कुल 20 लोगों की मौत हो गई।”
दिनाँक 29/01/2025 नई दिल्ली
क्षिण सूडान के यूनिटी राज्य में आज सुबह एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई है। यह विमान यूनिटी ऑयलफील्ड एयरपोर्ट से राजधानी जुबा के लिए उड़ रहा था। सूचना मंत्री गटवेच बिपाल ने इस दुर्घटना की पुष्टि की है।
इस विमान में तेल क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारी सवार थे जो GPOC कंपनी से जुड़े थे। इसमें चीनी और भारतीय नागरिक भी थे। पहले 18 लोगों की मौत की खबर थी, लेकिन बाद में पुष्टि हुई कि दो और यात्री मर गए और कुल 20 लोगों की मौत हो गई।
इस दुर्घटना के कारण अभी तक पता नहीं चला है। दक्षिण सूडान में पिछले कुछ वर्षों में कई हवाई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। 2018 में एक दुर्घटनाग्रस्त विमान में 19 लोगों की मौत हुई थी, और 2015 में भी एक दुर्घटनाग्रस्त विमान में दर्जनों लोगों की मौत हुई थी।
