Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

महाराष्ट्र चुनाव से पहले MVA में पड़ी दरार? राहुल गांधी अपनी ही पार्टी के नेताओं से हुए नाराज!

“महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सभी सीटों पर एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा. इससे पहले महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (MVA) के सहयोगियों के बीच दरार पड़ती नजर आ रही है”

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए होने मतदान में अब एक महीने से भी कम समय बचा है, और अभी भी राजनीतिक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है. इस बीच खबर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी ही पार्टी के नेताओं से नाराजगी जताई है, इसके साथ ही महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को दिल्‍ली पार्टी मुख्यालय में आयोजित केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक को भी वो बीच में छोड़कर बाहर निकल गए. बताया जा रहा है कि राहुल गांधी सीट बंटवारे को लेकर नाराज हैं और बैठक के दौरान उन्होंने कांग्रेस की मजबूत पकड़ वाली सीट शिवसेना (यूबीटी) को देने पर नाराजगी जताई !