Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

मुख्यमंत्री से ओलम्पिक मेडलिस्ट सुश्री मनु भाकर ने की मुलाकात

“मुख्यमंत्री श्री साय ने सुश्री मनु भाकर का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए कहा कि आपकी उपलब्धि से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है”

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से शनिवार शाम उनके निवास में पेरिस ओलम्पिक 2024 में कांस्य पदक विजेता निशानेबाज सुश्री मनु भाकर ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सुश्री मनु भाकर का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए कहा कि आपकी उपलब्धि से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। सुश्री मनु भाकर राजधानी रायपुर में आयोजित 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में हिस्सा लेने छत्तीसगढ़ आई हैं।