नर्मदापुरम- जिला अस्पताल में आयोजित हुआ मानसिक स्वास्थ्य शिविर, 182 लोगों का हुआ परीक्षण

“शिविर में 77 नागरिकों की स्क्रीनिंग, 7 पॉजिटिव मरीजों को उपचार और परामर्श के साथ निःशुल्क दवा वितरित की गई”

जिले में विश्‍व मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य दिवस पर जिला अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य शिविर में 182 लोग परीक्षण कराने शामिल हुए। शिविर में डॉक्टर्स, क्लिनिकल साइक्लोनिस्ट, मेट्रन, स्टूडेंट, मनकक्ष स्टॉफ सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया। शिविर में 77 नागरिकों की स्क्रीनिंग, 7 पॉजिटिव मरीजों को उपचार और परामर्श के साथ निःशुल्क दवा वितरित की गई। इस अवसर पर बीआरडी नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।

वहीं उन्होंने पोस्टर, संवाद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। शिविर में आए मानसिक रोगियों की करने वाले परिजनों से डॉक्टर्स और मनोचिकित्सकों ने स्वास्थ्य संवाद कर उनकी भ्रांतियों को दूर किया। जिले के सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र माखननगर सहित सभी ब्लॉकों में ये शिविर आयोजित किए गए। 11 अक्टूबर से शुरू मानसिक स्वास्थ्य 30 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।