Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आईएचजीएफ दिल्ली मेला-ऑटम 2024 और एक्सपो बाजार का किया उद्घाटन

58वें आईएचजीएफ दिल्ली मेला- ऑटम 2024 का उद्घाटन बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, तरुण राठी, उपाध्यक्ष, फिल्म विकास परिषद, राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार और धीरेन्द्र सिंह, जेवर विधायक की उपस्थिति में हुआ।

जनपद गौतम बुद्ध नगर मे हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) की तरफ से  16 से 20 अक्टूबर 2024 तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे में आयोजित किए जा रहे 58वें आईएचजीएफ दिल्ली मेला- ऑटम 2024 का उद्घाटन बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, तरुण राठी, उपाध्यक्ष, फिल्म विकास परिषद, राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार और धीरेन्द्र सिंह, जेवर विधायक की उपस्थिति में हुआ। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि मैं डॉ. राकेश कुमार के मार्गदर्शन में ईपीसीएच की टीम को इस अभूतपूर्व मंच को बनाने के लिए बधाई देता हूं, जहां 100 से अधिक देशों के खरीदार आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह शो उत्तर प्रदेश के ओडीओपी निर्माताओं के लिए अपने उत्पादों के प्रदर्शन के साथ-साथ देश भर के कारीगरों और निर्यातकों के लिए वैश्विक खरीदारों से जुड़ने का एक शानदार अवसर है। इसी के साथ सुरेश कुमार खन्ना ने एक्सपो बाजार का उद्घाटन किया और घरेलू एवं जीवनशैली उत्पादों के लिए भारत के पहले बी2बी कैश एंड कैरी उद्यम टीआईसीए का शुभारंभ भी किया।