“कटिहार के शहीद चौक पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और जम कर आतिशबाजी भी की”
कटिहार, 09 अक्टूबर (पीबीएनएस) : हरियाणा में बीजेपी की लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने पर कटिहार में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया । ,कटिहार के शहीद चौक पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और जम कर आतिशबाजी भी की । बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सह कटिहार के सदर विधायक तार किशोर प्रसाद ने इसे नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और बीजेपी का कार्यकर्ताओं की जीत बताई । तार किशोर प्रसाद, पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक कटिहार व जिलाध्यक्ष मनोज राय मिठाई खाते व खिलाते हुए जश्न मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ता ।











