Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

सीएम योगी का दिखा अलग अंदाज, लिटिल चैम्प के साथ खेला शतरंज

“विश्व शतरंज महासंघ, फीडे रेटेड खिलाड़ी, गोरखपुर निवासी कुशाग्र अग्रवाल के साथ शतरंज खेल कर उत्साहवर्धन किया”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज एक अलग अंदाज देखने को मिला, जब वो एक छोटे से बच्चे के साथ शतरंज खेलते हुए दिखाई दिए। गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने देश के सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज महासंघ, फीडे रेटेड खिलाड़ी, गोरखपुर निवासी कुशाग्र अग्रवाल के साथ शतरंज खेल कर उत्साहवर्धन किया। सीएम योगी ने इस लिटिल चैम्प से शतरंज के खेल में मोहरों की चाल और शह-मात पर खूब बात की।

शतरंज का लिटिल चैंप कुशाग्र अग्रवाल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद लेने गोरखनाथ मंदिर पहुंचा था। कुशाग्र अभी सिर्फ 5 साल 11 माह का है, लेकिन शतरंज में उनकी उपलब्धि उम्र से काफी बड़ी है। 1428 रैपिड फीडे रेटिंग हासिल कर वह इस समय भारत में सबसे कम उम्र के फीडे-रेटेड खिलाड़ी हैं।