Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

लखनऊ में 42 वीं अखिल भारतीय केडी सिंह बाबू पुरुष आमंत्रण प्राइज मनी हॉकी प्रतियोगिता में  खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

“ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज उत्तर प्रदेश एकादश ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए जीएसटी सेंट्रल चेन्नई को 6-0 से हरा दिया”

लखनऊ में 42 वें ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज उत्तर प्रदेश एकादश ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए जीएसटी सेंट्रल चेन्नई को 6-0 से हरा दिया। उत्तर प्रदेश की टीम ने छह गोल किए , वहीं जीएसटी सेंट्रल चेन्नई की टीम निर्धारित समय में कोई भी गोल नहीं कर सकी। वहीं एक दूसरे मैच में मुंबई कस्टम ने पंजाब एंड सिंध बैंक को मात दी। मुम्बई कस्टम ने पांच गोल किये जवाब में पंजाब एंड सिंध बैंक की टीम सिर्फ दो गोल कर सकी।