रिलायंस जियो ने सरकार पर बनाया दबाव, सैटेलाइट स्पेक्ट्रम पर रख दी ये मांग
“रिलायंस जियो सरकार पर प्रेशर बना रही है। रिलायंस जियो ने सुप्रीम कोर्ट के जज की राय का हवावा देकर भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण से कहा है कि सैटेलाइट स्पेक्ट्रम आवंटन के मामले में सभी टेलिकॉम ऑपरेटर से सही से सलाह मशविरा करके कोई निर्णय लेना चाहिए।”
कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। सैटेलाइट स्पेक्ट्रम आवंटन पर विवाद नहीं थम रहा है। इस मामले में रिलायंस जियो ने एक बार फिर से सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की है। सैटेलाइट स्पेक्ट्रम आवंटन के मामले में रिलायंस जियो ने सुप्रीम कोर्ट के जज की राय का हवावा देकर भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण से कहा है कि सैटेलाइट स्पेक्ट्रम आवंटन के मामले में सभी टेलिकॉम ऑपरेटर से सही से सलाह मशविरा करके कोई निर्णय लेना चाहिए, जिससे सैटेलाइट स्पेक्ट्रम में सबी प्लेयर को बराबरी का हिस्सा मिल सके। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायधीश जस्टिस एल नागेश्वर राव ने कहा है कि दूरसंचार अधिनियम की अनुसूची। में जरूरत के हिसाब से बदलाव किया जा सकता है।
हालांकि सरकार एडमिनिस्ट्रेटिव तरीके से स्पेक्ट्रम का एलोकेशन करना चाहती है। सैटेलाइट स्पेक्ट्रम को लेकर जियो ने सुप्रीम कोर्ट के जज की राय का हवाला देते हुए ट्राई से कहा कि सैटेलाइट स्पेक्ट्रम एलोकेशन के मामले में सभी टेलीकॉम ऑपरेटर से एडवाइस लेकर कोई डिसीजन लेना चाहिए, जिससे सैटेलाइट स्पेक्ट्रम में सभी प्लेयर्स को बराबरी का हिस्सा मिल सके। सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस एल नागेश्र्वर राव का कहना है कि दूरसंचार अधिनियम की अनुसूची 1 में जरूरत के हिसाब से बदलाव किया जा सकता है।
