“प्रधानमंत्री के रूप में 23 वर्ष पूरे हाेने पर अमित शाह ने पीएम काे बधाई देते हुए पास्ट किया”
नई दिल्ली 07/10/2024
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन में सक्रियता और सार्वजनिक पद को संभालने के 23 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी को हार्दिक बधाई दी और उनके नेतृत्व को ऐतिहासिक और जनहित में सराहनीय बताया। उन्हाेंने साशल मिडिया एकाउंट एक्स पर एक पास्ट के माध्यम से पीएम के कार्याे की सराहना की । उन्हाेंने लिखा, ”एक व्यक्ति अपना पूरा जीवन राष्ट्रहित और जनसेवा को कैसे समर्पित कर सकता है, यह 23 वर्ष की साधना उस अद्वितीय समर्पण की प्रतीक है।
यह 23 वर्षीय यात्रा, सामाजिक जीवन जीने वालों के लिए जीवंत प्रेरणा है। मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि मैं मोदी जी की इस यात्रा का साक्षी रहा हूँ। मोदी जी ने यह दिखाया कि कैसे गरीब कल्याण, विकास, देश की सुरक्षा व वैश्विक पहचान को मजबूती देने के कार्य समानांतर किए जा सकते हैं। उन्होंने समस्याओं को टुकड़ों में देखने की जगह, समग्र समाधान का विजन देश के सामने रखा। बिना रुके, बिना थके, बिना अपनी परवाह किये देश और देशवासियों के लिए समर्पित ऐसे राष्ट्रसाधक मोदी जी को सेवा और समर्पण के 23 वर्ष पूर्ण करने पर बधाई देता हूँ।”











