पीएम मोदी ने अमित शाह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता अमित शाह को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता अमित शाह को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’

पर लिखा कि अमित शाह एक मेहनती नेता हैं, जिन्होंने अपना जीवन भाजपा को मजबूत करने के लिए समर्पित कर दिया है। उन्होंने एक असाधारण प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई है और विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। पीएम मोदी ने अमित शाह के लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की है।