पंजाब पुलिस : लॉरेंस बिश्नोई के जेल से इंटरव्यू मामले में बड़ा एक्शन, DSP समेत 7 पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड
“गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने पिछले साल जेल में रहते हुए पंजाब की जेल से इंटरव्यू दिया जांच में भी पाया गया कि एक इंटरव्यू पंजाब पुलिस की हिरासत में हुआ”
पंजाब सरकार ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जेल से इंटरव्यू देने के मामले में शनिवार को सख्त कार्रवाई की है. सरकार ने बिश्नोई के जेल से इंटरव्यू देने के खिलाफ ठोस कार्रवाई करते हुए एक डीएसपी समेत 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. इस संबंध में गृह विभाग ने एक पत्र भी जारी किया है.
पंजाब के गृह विभाग ने एक पत्र जारी कर बताया है कि जांच में दोषी पाए जाने के बाद सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया है. लॉरेंस बिश्नोई ने पिछले साल पुलिस हिरासत में रहते हुए पंजाब की एक जेल से इंटरव्यू दिए थे. जिसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठे थे. हालांकि फिलहाल गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की साबरमती जेल में बंद है.
